October 30, 2026 2:36 pm

October 30, 2026 2:36 pm

एमआरएस एएफपीआई के 20 कैडेट NDA मेरिट सूची में शामिल, अभिश चौथे और गुरकरनजीत 12वें स्थान पर

चंडीगढ़, 10 अप्रैल: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (MRSAFPI) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 कैडेटों को सफलता दिलाई है। इन कैडेटों ने सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू सफलतापूर्वक पास कर जून 2026 से शुरू होने वाले नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA-156) कोर्स की अंतिम मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है।
संस्थान के कैडेट अभिश ने ऑल इंडिया स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि मलेरकोटला के गुरकरनजीत सिंह ने 12वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा, संस्थान के पांच कैडेटों ने राष्ट्रीय मेरिट सूची के टॉप-100 में जगह बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया है। चयनित कैडेट अब खड़कवासला स्थित NDA से जॉइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं।
पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने इस उपलब्धि पर कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में पंजाब के बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की मेहनत, अनुशासन और संस्थान द्वारा दिए गए उत्कृष्ट प्रशिक्षण ने पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है।
वहीं, संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वीएसएम ने भी कैडेटों के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता फैकल्टी की प्रतिबद्धता और कैडेटों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। संस्थान लगातार भारतीय सशस्त्र बलों के लिए उत्कृष्ट अधिकारी तैयार करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 4 1 5 0 6
Total Users : 441506
Total views : 701329

शहर चुनें