चंडीगढ़, 10 अप्रैल। हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, आईएएस अधिकारी डॉ. सुभिता ढाका को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं, एचसीएस अधिकारी सुश्री चिनार को स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव के पद पर तैनाती दी गई है।
इसके अलावा, एचसीएस अधिकारी हरि राम को अप्रतिम सिंह के स्थान पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक), हथीन नियुक्त किया गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि श्री अप्रतिम सिंह के नई नियुक्ति संबंधी आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। तब तक वे अपना वर्तमान कार्यभार छोड़ने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।














Total Users : 412516
Total views : 662350