भाजपा ने महिलाओं के हितों की सुरक्षा के लिए जितने नियम-कानून बनाए, उतने किसी सरकार ने नहीं बनाए : रेणु भाटिया
बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 12 अप्रैल। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि Nari Shakti Vandan Adhiniyam महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया में सशक्त भागीदार और निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में मोदी सरकार का एक निर्णायक कदम है। उन्होंने इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी निर्णय बताया।
रेणु भाटिया रविवार को पानीपत स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में लाया गया यह कानून देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और अधिकारों का राष्ट्रीय संकल्प है।
उन्होंने कहा कि यह हर महिला के लिए गर्व का विषय है कि सरकार द्वारा लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, जिससे लोकतंत्र और अधिक समावेशी, सहभागी और समतामूलक बनेगा।
रेणु भाटिया ने कहा कि महिलाएं सृष्टि के संचालन का आधार हैं और समाज को उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर और साहसी बनना होगा, तभी समाज से अपराधों को समाप्त किया जा सकेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि महिला आयोग 24 घंटे महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तत्पर है और पीड़ित महिलाओं को बिना झिझक आयोग में अपनी शिकायतें देनी चाहिए।
भाजपा की उपलब्धियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक महिलाओं के हित में जितने कानून और योजनाएं बनी हैं, उतनी पूर्व की किसी भी सरकार ने नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय, राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पूर्व पार्षद आशु नंदा, ईश कुमार राणा, जिला मीडिया प्रभारी ओमदत आर्य, जिला सह मीडिया प्रभारी तरुण पसरीजा, रोहित शर्मा एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सैन अहरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।












Total Users : 295695
Total views : 499957