September 14, 2026 8:49 am

September 14, 2026 8:49 am

पंचकूला ब्रेकिंग: विदेशी मुद्रा मामले में सेक्टर-7 में ईडी की छापेमारी

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 17 अप्रैल। हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा से जुड़े एक मामले में सेक्टर-7 स्थित एक रिहायशी मकान पर छापेमारी की है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-7 के हाउस नंबर 134 में ईडी की टीम ने कार्रवाई शुरू की। यह मकान अनिल बहल का बताया जा रहा है, जो बैंक से सेवानिवृत्त हैं। बताया जा रहा है कि उनका बेटा सिद्धार्थ इस समय विदेश में है और मामला विदेशी मुद्रा लेन-देन से जुड़ा हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम घर के अंदर दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान टीम ने कई अहम कागजात खंगाले हैं, जिनसे मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल, ईडी की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
(अपडेट जारी…)

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 3 1 4 8
Total Users : 413148
Total views : 663152

शहर चुनें