6 नवंबर को पंचकूला स्थित माता मनसा देवी गौधाम में होगी प्रार्थना सभा एवं रस्म पगड़ी
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर। पूर्व आईएएस अधिकारी राजेश जोगपाल की माता श्रीमती कांता जोगपाल का 25 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। वह 78 वर्ष की थीं।

दिवंगत श्रीमती कांता जोगपाल का जन्म 16 फरवरी 1948 को हुआ था। परिवार की ओर से जारी शोक संदेश के अनुसार, उनकी स्मृति में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को पंचकूला स्थित माता मनसा देवी गौधाम में प्रार्थना सभा एवं रस्म पगड़ी का आयोजन किया जाएगा।
प्रार्थना सभा सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जबकि रस्म पगड़ी दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक होगी। इसके पश्चात प्रसाद एवं भोज की व्यवस्था रहेगी।
दिवंगत कांता जोगपाल के परिवार में उनके पति सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी टी.डी. जोगपाल, पुत्र राजेश जोगपाल (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) एवं राजीव जोगपाल सहित पुत्रवधुएं और पौत्र-पौत्रियां हैं।
परिवार ने रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों से प्रार्थना सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है।
शोक संवेदना: बाबूगिरी हिंदी परिवार दिवंगत श्रीमती कांता जोगपाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है और शोकाकुल जोगपाल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।












Total Users : 442199
Total views : 702179