October 12, 2026 11:00 pm

October 12, 2026 11:00 pm

पंचकूला: विजेता को विनम्रता और पराजित को परिश्रम का संदेश

पंचकूला/चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए आयोजित चतुर्थ अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 के अंतर्गत पंचकूला स्थित देवीलाल स्टेडियम में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट और हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की टीमों के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया।


इस अवसर पर हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के उप निदेशक प्रदीप मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विजेता टीम को हमेशा विनम्र रहना चाहिए, क्योंकि सच्ची सफलता विनम्रता सिखाती है। वहीं, जो टीम किसी कारणवश बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी, उसे निराश होने के बजाय भविष्य के लिए और अधिक परिश्रम तथा जीत का जज़्बा बनाए रखना चाहिए।
प्रदीप मलिक ने खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से कर्मचारियों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, साथ ही आपसी सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी प्रबल होती है।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि प्रदीप मलिक को फूलों का बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 3 3 6
Total Users : 429336
Total views : 684620

शहर चुनें