June 15, 2026 4:58 pm

June 15, 2026 4:58 pm

HARYANA: पूर्व हवलदार लेखराम मलिक का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की सुरक्षा में रहे तैनात, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए थे प्रसिद्ध
बाबूगिरी ब्यूरो
रोहतक, 27 अप्रैल। हरियाणा पुलिस के पूर्व हवलदार लेखराम मलिक का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और गांव सहित आसपास के इलाकों में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।
लेखराम मलिक ने अपने सेवाकाल के दौरान उल्लेखनीय योगदान दिया। वर्ष 1975-76 में वे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की निजी सुरक्षा में तैनात रहे। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मेहनत के कारण वे विभाग में विशेष पहचान रखते थे।
वर्ष 1986 में उन्होंने हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। सेवा निवृत्ति के बाद उन्होंने अपने पैतृक गांव खरावड़ में सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत किया और खेती-बाड़ी से जुड़े रहे। वे पारंपरिक तरीकों से खेती करते थे और बैलों के माध्यम से खेती करना उनकी पहचान बन गया था।
सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे गांव में बेहद लोकप्रिय थे। बताया जाता है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।
उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 1 9
Total Users : 344119
Total views : 569506

शहर चुनें