बाबूगिरी ब्यूरो
भिवानी, 29 अप्रैल: बेहतरीन वैश्विक रैंकिंग, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च-ड्रिवन शिक्षा प्रणाली और रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट—इन्हीं मापदंडों पर खरा उतरते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। QS World University Rankings by Subject 2026 में यूनिवर्सिटी ने कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और मैकेनिकल-एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की टॉप 300 यूनिवर्सिटियों में स्थान हासिल किया है।
भिवानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो. (डॉ.) आर.एस. बावा ने इस उपलब्धि को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि यह न केवल संस्थान की अंतरराष्ट्रीय साख को मजबूत करता है, बल्कि गुणवत्ता और नवाचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
5 से बढ़कर 11 विषयों तक पहुंच
प्रो. बावा ने बताया कि वर्ष 2025 में जहां यूनिवर्सिटी केवल 5 विषयों में शामिल थी, वहीं 2026 में यह संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस उपलब्धि के साथ यूनिवर्सिटी अब दुनिया की शीर्ष 1 प्रतिशत यूनिवर्सिटियों में शुमार हो गई है।
इन विषयों में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एवं मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग के अलावा केमिस्ट्री, बिजनेस मैनेजमेंट, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंसेज, एनवायरनमेंटल साइंसेज, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स और इकोनॉमिक्स शामिल हैं।
इन मानकों पर मिला वैश्विक सम्मान
यह रैंकिंग अकादमिक प्रतिष्ठा, एम्प्लॉयर रेपुटेशन, साइटेशन प्रति पेपर, एच-इंडेक्स और इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क जैसे प्रमुख संकेतकों पर आधारित होती है। इन सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन ने यूनिवर्सिटी को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया है।
250 करोड़ की स्कॉलरशिप से छात्रों को सहारा
प्रो. बावा ने बताया कि प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए CUCET 2026 के माध्यम से 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी जा रही है, जिसमें छात्र 100% तक फीस माफी का लाभ उठा सकते हैं।
अब तक 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 1.30 लाख से अधिक छात्र इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।

प्लेसमेंट में रिकॉर्ड प्रदर्शन
प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी यूनिवर्सिटी ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025 में 1300 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने 10,000 से ज्यादा जॉब ऑफर दिए।
अधिकतम इंटरनेशनल पैकेज: 1.74 करोड़ रुपये
अधिकतम घरेलू पैकेज: 54.75 लाख रुपये
31 कंपनियों ने 20 लाख+ और 52 कंपनियों ने 15 लाख+ के पैकेज ऑफर किए
हरियाणा के छात्रों को भी इसका बड़ा लाभ मिला है। पिछले दो वर्षों में राज्य के 2034 से अधिक छात्रों को नौकरी मिली, जिनमें भिवानी के 62 छात्र शामिल हैं।
रिसर्च और इनोवेशन में मजबूत पकड़
यूनिवर्सिटी के नाम 20,000 से अधिक रिसर्च पब्लिकेशन दर्ज हैं।
5519+ पेटेंट फाइल
5212 पेटेंट प्रकाशित
238 पेटेंट ग्रांट
44 फैकल्टी सदस्य विश्व के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल
इंडस्ट्री सहयोग के तहत Microsoft, IBM, Tech Mahindra, Capgemini और Cisco जैसी कंपनियों के साथ 30 एडवांस्ड लैब और 32 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं।
इंटरनेशनल एक्सपोजर और स्टार्टअप इकोसिस्टम
यूनिवर्सिटी के 530 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग हैं, जिनके जरिए 2300+ छात्रों को विदेश में पढ़ाई और इंटर्नशिप का अवसर मिला।
साथ ही, टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर के माध्यम से 250 से अधिक स्टार्टअप लॉन्च किए जा चुके हैं।
खेल और संस्कृति में भी अग्रणी
खेलों में भी यूनिवर्सिटी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में 71 मेडल के साथ माका ट्रॉफी
2025 में 67 मेडल के साथ लगातार दूसरी बार चैंपियन
कुल 610 मेडल (नेशनल + इंटरनेशनल)
यूनिवर्सिटी ने Arshdeep Singh, Pawan Sehrawat और Sanjay जैसे खिलाड़ियों को देश को दिया है।
प्रो. (डॉ.) बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का उद्देश्य छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा, मजबूत रिसर्च प्लेटफॉर्म और उत्कृष्ट करियर अवसर प्रदान करना है। क्यूएस रैंकिंग्स में मिली यह सफलता इस दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुई है।












Total Users : 308665
Total views : 518971