May 23, 2026 10:49 pm

May 23, 2026 10:49 pm

HARYANA NEWS: कैथल में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई : स्कूल प्राचार्य 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 8 मई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), हरियाणा द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कैथल में ओम हुड्डा, प्राचार्य, आदर्श स्कूल चोसाला (वर्तमान में गीता निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़सिकरी खुर्द, कैथल) को 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 08 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया।

CM नायब सिंह सैनी के निर्देश पर एसीबी की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
डॉ. ए.एस. चावला, आईपीएस, निदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी दृढ़ता और गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार करने वाला व्यक्ति समाज और व्यवस्था दोनों का दुश्मन है तथा ऐसे लोगों के लिए किसी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार एसीबी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भ्रष्टाचार से जुड़े प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार की मंशा साफ है कि हरियाणा में ईमानदार और जवाबदेह प्रशासन स्थापित किया जाए तथा भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या था मामला
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि आरोपी उसकी पुत्रवधू सुदेश देवी की 10वीं एवं 8वीं की डीएमसी में उसकी माता के नाम में संशोधन करवाने के नाम पर शिक्षा बोर्ड भिवानी के अधिकारियों के नाम पर 75,000 रुपये की अवैध रिश्वत मांग रहा था। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी इससे पूर्व मार्च 2026 में इसी कार्य के लिए ऑनलाइन माध्यम से 40,000 रुपये अवैध रूप से वसूल चुका था। शिकायत की सत्यता की जांच के उपरांत SV&ACB, यूनिट कैथल की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ओम हुड्डा को 75,000 रुपये की मांग के एवज में 50,000 रुपये बतौर टोकन राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ काबू किया गया

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 9 8
Total Users : 323598
Total views : 540330

शहर चुनें