औपनिवेशिक पंजाब के किसानों पर शोध पत्र को मिला राष्ट्रीय सम्मान
चंडीगढ़, 7 जनवरी 2026: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के शोधार्थी सुखदेव सिंह को इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस की धारा-III (आधुनिक भारत) में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र के लिए प्रो. पार्थ सारथी गुप्ता मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे इतिहास विभाग में पीएचडी कर रहे हैं और गवर्नमेंट बृजेंद्रा कॉलेज, फरीदकोट में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
यह सम्मान 28 से 30 दिसंबर 2025 के दौरान केरल के कन्नूर जिले के थलास्सेरी स्थित गवर्नमेंट ब्रेनन कॉलेज में आयोजित इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में प्रदान किया गया।

सुखदेव सिंह को यह पुरस्कार उनके शोध पत्र “द मार्जिनल पीजेंट्री: देयर सिचुएशन इन द लैंड मार्केट ऑफ द कॉलोनियल पंजाब” के लिए मिला। यह शोध पत्र उन्होंने इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस के 83वें अधिवेशन में प्रस्तुत किया था, जो 28 से 30 दिसंबर 2024 के बीच पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला में आयोजित हुआ था।
यह शोध कार्य पंजाब विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुरस्कार के अंतर्गत 5,000 रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि प्रो. पार्थ सारथी गुप्ता मेमोरियल पुरस्कार प्रतिवर्ष इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस द्वारा आधुनिक भारतीय इतिहास के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध पत्र के लिए दिया जाता है।













Total Users : 311080
Total views : 522590