June 15, 2026 4:08 pm

June 15, 2026 4:08 pm

नितिन गडकरी ने सराही लेखिका एडवोकेट मंजू कुमारी की आध्यात्मिक पुस्तक “Awakening Through Gratitude”

इंटरनेशनल लीडरशिप समिट में मंजू कुमारी से की विशेष मुलाकात,

अनुशासित जीवन और आध्यात्मिकता पर हुई चर्चा

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
नई दिल्ली, 6 मई। देश के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने लेखिका एडवोकेट मंजू कुमारी की आध्यात्मिक पुस्तक “Awakening Through Gratitude” की सराहना की। नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल लीडरशिप समिट के दौरान प्रसिद्ध आध्यात्मिक लेखिका एवं अधिवक्ता Adv. Manju Kumari की चर्चित पुस्तक Awakening Through Gratitude को व्यक्तिगत रूप से प्राप्त कर उसका अवलोकन किया।

यह कार्यक्रम South Asian University द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें देश-विदेश के शिक्षाविद, नीति-निर्माता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुस्तक के कई महत्वपूर्ण अंशों को ध्यानपूर्वक देखा और लेखिका मंजू कुमारी के साथ आत्मिक विकास, अनुशासित जीवनशैली और सकारात्मक सोच पर विस्तृत चर्चा की। इस विशेष मुलाकात के दौरान गडकरी ने अपनी सुबह की दिनचर्या, नियमित अभ्यास और आध्यात्मिक सोच के बारे में भी अनुभव साझा किए। उपस्थित लोगों के अनुसार यह संवाद अत्यंत प्रेरणादायक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।
वैदिक ज्ञान और आधुनिक जीवनशैली का समन्वय
सितंबर 2025 में प्रकाशित पुस्तक “Awakening Through Gratitude: A Journey to Healing, Abundance, Manifestation and Spiritual Awakening” आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त करने का मार्ग प्रस्तुत करती है। पुस्तक में वैदिक ज्ञान, न्यूमरोलॉजी और लो शू ग्रिड जैसे प्राचीन भारतीय सिद्धांतों को आधुनिक जीवनशैली के साथ जोड़कर समझाया गया है।
लेखिका का मानना है कि आध्यात्मिकता केवल धार्मिक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने की सबसे बड़ी शक्ति है। पुस्तक में कृतज्ञता, सकारात्मक ऊर्जा और आत्म-जागरूकता को जीवन परिवर्तन का आधार बताया गया है।

“कृतज्ञता नेतृत्व की सार्वभौमिक भाषा” : मंजू कुमारी

इस अवसर पर एडवोकेट मंजू कुमारी ने कहा कि “कृतज्ञता केवल व्यक्तिगत अभ्यास नहीं, बल्कि नेतृत्व और जीवन के हर स्तर पर जुड़ने वाली एक सार्वभौमिक भाषा है। गडकरी जी जैसे वरिष्ठ नेता का इस पुस्तक के संदेश से जुड़ना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनका अनुशासित जीवन और उद्देश्यपूर्ण सोच उसी दर्शन को दर्शाती है, जिसके बारे में मैंने इस पुस्तक में लिखा है।”
उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग मानसिक तनाव, असंतुलन और जीवन की अनिश्चितताओं से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक सोच समाज को नई दिशा दे सकती है।

सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा “Spiritually Grateful”
Adv. Manju Kumari एक प्रैक्टिसिंग एडवोकेट, लेखिका, प्रमाणित न्यूमरोलॉजिस्ट और वैदिक आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं। वह आध्यात्मिक वेलनेस ब्रांड Spiritually Grateful⁠ की संस्थापक एवं सीईओ हैं।
उनका प्लेटफॉर्म “Spiritually Grateful” इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य डिजिटल माध्यमों पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उनका विशेष “Personal Life Blueprint Session” न्यूमरोलॉजी, वैदिक ज्योतिष और लो शू ग्रिड के माध्यम से लोगों को व्यक्तिगत जीवन मार्गदर्शन प्रदान करता है।
इस कार्यक्रम में पुस्तक और लेखिका की सराहना के बाद आध्यात्मिक जागरूकता तथा सकारात्मक जीवनशैली को लेकर उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 9 6
Total Users : 344096
Total views : 569481

शहर चुनें