May 6, 2026 12:16 am

May 6, 2026 12:16 am

HARYANA: अंबाला–पंचकूला–सोनीपत नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने गठित की चुनाव समिति, पूरे दमखम से मैदान में उतरने का ऐलान

चंडीगढ़/पंचकूला, 7 जनवरी 2026: हरियाणा में वर्ष 2026 में प्रस्तावित अंबाला, पंचकूला एवं सोनीपत नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए कांग्रेस ने नगर निगम चुनावों के लिए एक विशेष चुनाव समिति का गठन किया है। पार्टी नेतृत्व का दावा है कि कांग्रेस पूरी मजबूती और रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और जीत सुनिश्चित करेगी।
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। चुनाव की समस्त प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से गठित यह समिति संगठनात्मक समन्वय, प्रचार-प्रसार और चुनावी औपचारिकताओं को सफलतापूर्वक अंजाम देगी।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों, विकास के एजेंडे और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर नगर निगम चुनावों में विजय हासिल करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा के “दमन चक्र” से जनता परेशान है और अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो जनहित, समाजवाद, समानता और समग्र विकास की विचारधारा पर काम करती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासित ढंग से सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी और जनसंपर्क को और मजबूत किया जाएगा, ताकि हर वर्ग की समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाया जा सके।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी – नगर निगम चुनाव समिति के सदस्य इस प्रकार हैं:
राव नरेंद्र सिंह – अध्यक्ष, एचपीसीसी
चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा – नेता, सीएलपी
कुमारी सैलजा – सांसद एवं महासचिव, एआईसीसी
रणदीप सिंह सुरजेवाला – सांसद
दीपेंद्र सिंह हुड्डा – सांसद एवं सदस्य, सीडब्ल्यूसी
जितेंद्र बघेल – सचिव, एआईसीसी एवं सह-प्रभारी
प्रफुल्ल गुड्डे – सचिव, एआईसीसी एवं सह-प्रभारी, हरियाणा
चौ. धर्मपाल सिंह मलिक – पूर्व अध्यक्ष, एचपीसीसी
वरुण चौधरी – सांसद
सतपाल ब्रह्मचारी – सांसद
विधायक चंदरमोहन
विधायक निर्मल सिंह
शेली चौधरी – विधायक
पूजा चौधरी – विधायक
इंदु राज नरवाल – विधायक
संजय चौहान – डीसीसी अध्यक्ष, पंचकूला
पवन अग्रवाल – डीसीसी अध्यक्ष, अंबाला
दुष्यंत चौहान – डीसीसी अध्यक्ष, अंबाला ग्रामीण
परविंदर सिंह परी – डीसीसी अध्यक्ष, अंबाला कैंट
कमल देवन – डीसीसी अध्यक्ष, सोनीपत शहरी
संजीव कुमार दहिया – डीसीसी अध्यक्ष, सोनीपत ग्रामीण
कुलदीप शर्मा – पूर्व स्पीकर
चौ. राम किशन गुज्जर – पूर्व सीपीएस
जगबीर सिंह मलिक – पूर्व मंत्री
जयवीर सिंह बाल्मीकि – पूर्व सीपीएस
प्रदीप चौधरी – पूर्व विधायक
जसबीर सिंह मलौर – पूर्व विधायक
जय तीर्थ दहिया – पूर्व विधायक
सुरेंद्र पंवार – पूर्व विधायक
सुखबीर फरमाना – पूर्व विधायक
पदम सिंह दहिया – पूर्व विधायक
जय भगवान अंटील
सुधा भारद्वाज – अध्यक्षा, एचपीएमसी
निशीत कटारिया – अध्यक्ष, एचपीवाईसी
पूनम चौहान – मुख्य आयोजक, सेवादल हरियाणा
अवतार सिंह – अध्यक्ष, एनएसयूआई
कांग्रेस नेतृत्व ने दोहराया कि पार्टी पूरी तैयारी, एकजुटता और जनसमर्थन के साथ नगर निगम चुनावों में उतरेगी और जीत दर्ज करेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 1 1 0 7 9
Total Users : 311079
Total views : 522589

शहर चुनें