September 13, 2026 5:52 am

September 13, 2026 5:52 am

PANCHKULA NEWS: दूसरे राउंड में भाजपा के श्यामलाल बंसल की बढ़त मजबूत, कांग्रेस काफी पीछे

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 13 मई। पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए मतगणना के दूसरे राउंड का परिणाम सामने आ गया है। दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने बड़ी बढ़त बना ली है। भाजपा उम्मीदवार श्यामलाल बंसल को अब तक 7222 वोट मिले हैं और वह कांग्रेस प्रत्याशी से 4571 वोट आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज को दूसरे राउंड तक 2651 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार 349 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
इनेलो उम्मीदवार मनोज अग्रवाल को 97 वोट मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में करनैल सिंह बांगड़ को 25 वोट तथा चौधरी चंदन सिंह को 46 वोट प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा 133 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
दूसरे राउंड के नतीजों के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, जबकि कांग्रेस खेमे की नजर आने वाले राउंड्स की मतगणना पर टिकी हुई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 4 8 7
Total Users : 412487
Total views : 662306

शहर चुनें