बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 13 मई। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए जारी मतगणना के दौरान तीसरे राउंड का परिणाम सामने आ गया है। तीसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार श्यामलाल बंसल ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है।
मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल को अब तक कुल 10,167 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज को 3551 वोट प्राप्त हुए हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच अब 6616 वोटों का अंतर हो गया है।
वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश कुमार 386 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। इसके अलावा NOTA के खाते में 173 वोट गए हैं।
तीसरे राउंड के नतीजों के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और लगातार अपडेट पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।














Total Users : 412517
Total views : 662351