October 13, 2026 4:25 pm

October 13, 2026 4:25 pm

चंडीगढ़: कांग्रेस ने राजीव गोयत को जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन-2) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

बाबूगिरी हिंदी न्यूज

चंडीगढ़, 18 मई 2026: चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए राजीव गोयत को जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन-2) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।


जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन-2) के अध्यक्ष जसबीर सिंह बंटी की सिफारिश पर की है।
नियुक्ति के बाद राजीव गोयत को संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कांग्रेस पार्टी के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि राजीव गोयत की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी गतिविधियों को और गति मिलेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 5 8 8
Total Users : 429588
Total views : 684978

शहर चुनें