“हमारा लक्ष्य देश और प्रदेश का विकास करना है।”: डॉ सुशील गुप्ता
कैथल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सैनी सरकार और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
हरियाणा में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों खस्ता हालात की जिम्मेदार सैनी सरकार: डॉ सुशील गुप्ता
बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
कैथल/चण्डीगढ़: आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने आज कैथल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश तभी विकसित हो सकता है जब वह शिक्षित, स्वस्थ, नशामुक्त और भयमुक्त होगा। आम आदमी पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि देश और प्रदेश का वास्तविक विकास करना है।
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा लगातार पिछड़ा
डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा,
> “एक समय था जब दिल्ली शिक्षा के मामले में नंबर वन पर थी और आज पंजाब पहले पायदान पर है, जबकि हरियाणा कई पायदान नीचे लुढ़क गया है। भाजपा सरकार की नियत में खोट है, इसलिए वे सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की सुध नहीं ले रहे हैं।”
उन्होंने दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने विश्वस्तरीय स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं, जहाँ 24 घंटे मुफ्त इलाज और दवाइयाँ मिलती हैं। इसके साथ ही, गंभीर बीमारियों और एक्सीडेंट के मामलों में प्राइवेट अस्पतालों का पूरा खर्च भी सरकार उठाती है।
24 घंटे बिजली-पानी और युवाओं को रोजगार
प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने बिजली और पानी के संकट पर बोलते हुए कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार थी तो सबको 24 घंटे नल से फ्री पानी मिलता था और अब पंजाब में 24 घंटे मुफ्त बिजली और मीठा पानी मिल रहा है, जबकि हरियाणा के लोग पैसे देकर भी इस बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने हांसी के चानौत गांव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां लोग पिछले 23-24 दिनों से पीने के पानी की मूलभूत मांग को धरने पर बैठे हैं, लेकिन हरियाणा भाजपा की घमंडी सरकार अपनी अकड़ में है और ग्रामीणों की पानी की मांग को अनसुना कर रही है। यह सैनी सरकार के लिए बेहद शर्मनाक बात है। उन्होंने वादा किया कि हरियाणा में ‘आप’ की सरकार आने पर बिना किसी ‘खर्ची-पर्ची’ के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
अपराध और नशे के दलदल में धकेला जा रहा है हरियाणा
सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा का कोई ऐसा शहर या गांव नहीं बचा है जहाँ गैंगस्टर सक्रिय न हों और सरेआम फिरौती न मांगी जा रही हो। प्रदेश में नशा लगातार पैर पसार रहा है क्योंकि सरकार खुद इसमें लिप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे हरियाणा की जिम्मेदारी भूलकर कभी नकली सरदार बनकर पंजाब तो कभी नकली बिहारी बनकर बिहार घूमते रहते हैं।
कुरुक्षेत्र में जल्द बनेगा 100 बेड का धर्माथ हॉस्पिटल
डॉ. सुशील गुप्ता ने लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से किए वादे को दोहराते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनके ट्रस्ट के माध्यम से कुरुक्षेत्र में *100 बिस्तरों का एक भव्य धर्माथ (चैरिटेबल) हॉस्पिटल** बनाया जा रहा है। इसके लिए नक्शा पास हो चुका है और सभी जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं। समाज के सहयोग से बहुत जल्द इसका शिलान्यास किया जाएगा और आगामी दो वर्षों में इसे जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
झाड़ू ही है एकमात्र विकल्प
भाषण के अंत में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी भ्रष्टाचार की फाइलों के डर से भाजपा के खिलाफ मुंह नहीं खोल पाती और क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा की ‘बी-टीम’ बनकर काम कर रही हैं। ऐसे में हरियाणा और देश के सुनहरे भविष्य के लिए केवल अरविंद केजरीवाल और ‘झाड़ू’ (आम आदमी पार्टी) ही एकमात्र विकल्प हैं। उन्होंने महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पंजाब की तर्ज पर सुविधाएं देने की बात भी कही।
डॉ. गुप्ता ने कैथल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि बदलाव का समय आ गया है और इस बार प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार तथा कुशासन की सफाई के लिए झाड़ू का बटन दबाने के लिए तैयार है।
इस कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर लोहान द्वारा किया गया। और उनके नेतृत्व में अनेकों युवाओं ने आम आदमी पार्टी में आस्था जाहिर करते हुए पार्टी ज्वाइन की।
इस मौके पर पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष, जगमग मटौर, सतबीर गोयत व पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














Total Users : 349137
Total views : 576452