June 23, 2026 11:28 am

June 23, 2026 11:28 am

HARYANA NEWS: IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: CBI ने वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

504 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले की जांच तेज
बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़, 23 जून। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सरकारी फंड मिसएप्रोप्रिएशन (गबन) मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार पंकज अग्रवाल उस समय स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग के प्रधान सचिव थे।
सीबीआई ने यह गिरफ्तारी हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सेक्टर-32 चंडीगढ़ शाखा में संचालित खातों से कथित रूप से सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में की है। अधिकारी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

60.54 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप
सीबीआई जांच में सामने आया है कि संबंधित विभागों के बैंक खाते हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के निर्धारित नियमों के विपरीत खोले गए और बाद में इनमें निर्धारित सीमा से अधिक धनराशि ट्रांसफर की गई। जांच एजेंसी का आरोप है कि इन खातों में फर्जी लेनदेन के माध्यम से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जिससे सरकार को करीब 60.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई का कहना है कि जांच के दौरान पंकज अग्रवाल के खिलाफ कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं।

504 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले से जुड़ा मामला
सीबीआई के अनुसार यह मामला आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सेक्टर-32 शाखा में हुए बड़े वित्तीय घोटाले का हिस्सा है। इस पूरे प्रकरण में हरियाणा सरकार के 8 विभागों के करीब 504 करोड़ रुपये कथित तौर पर गलत तरीके से ट्रांसफर कर शेल कंपनियों और अन्य संस्थाओं तक पहुंचाए जाने की जांच चल रही है।
अब तक इस मामले में सीबीआई ने 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक/एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के 6 अधिकारी, हरियाणा सरकार के 3 सरकारी कर्मचारी, 2 कंपनियां और 6 निजी व्यक्ति शामिल हैं।

आरके सिंह IAS को न्यायिक हिरासत
इस मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरके सिंह को भी पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरके सिंह की गिरफ्तारी पंचकूला नगर निगम से जुड़े कथित धन दुरुपयोग मामले में की गई थी।
CBI की कार्रवाई के बाद इस पूरे घोटाले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

इस मामले में अब तक CBI ने 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के 6 बैंक अधिकारी, हरियाणा सरकार के 3 कर्मचारी, 2 कंपनियां और 6 निजी व्यक्ति शामिल हैं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 0 7 3 7
Total Users : 350737
Total views : 578573

शहर चुनें