October 12, 2026 12:36 pm

October 12, 2026 12:36 pm

बहुभाषिक शिक्षा के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे डॉ. विजय कुमार चावला, NCERT की राष्ट्रीय पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति में मनोनीत

कैथल का राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा मान, राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित डॉ. विजय कुमार चावला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
कैथल, 23 जून। शिक्षा एवं हिंदी भाषा के क्षेत्र में नवाचार, शैक्षिक नेतृत्व और पाठ्यचर्या विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आरोही स्कूल ग्योंग के हिंदी प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित डॉ. विजय कुमार चावला को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली द्वारा गठित हिंदी पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है।
डॉ. विजय कुमार चावला को एनसीईआरटी की R2 (द्वितीय भाषा) एवं R3 (तृतीय भाषा) हिंदी पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति में शामिल किया गया है। यह समिति राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप द्वितीय एवं तृतीय भाषा की हिंदी पाठ्यपुस्तकों के निर्माण, विकास और परिष्करण का कार्य करेगी।
डॉ. चावला का यह मनोनयन उनकी शैक्षिक विशेषज्ञता, नवाचारी सोच और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि से कैथल सहित हरियाणा के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।
डॉ. विजय कुमार चावला ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 में बहुभाषिकता, मातृभाषा आधारित शिक्षण और अनुभवात्मक अधिगम पर विशेष जोर दिया गया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आधुनिक शैक्षिक जरूरतों के अनुरूप पाठ्यपुस्तकों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को वे राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखते हैं।
डॉ. चावला इससे पहले भी एनसीईआरटी की कई राष्ट्रीय परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वे शिक्षा में नवाचार, खेल आधारित शिक्षण, डिजिटल संसाधन निर्माण, भाषा शिक्षण की नई तकनीकों और शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं।
उनके द्वारा विकसित किए गए अनेक शैक्षिक खेल, गतिविधियां, ई-सामग्री और नवाचार राष्ट्रीय स्तर पर सराहे जा चुके हैं। डॉ. चावला ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को धरातल पर लागू करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अपने अनुभव और विशेषज्ञता के माध्यम से वे बहुभाषिक शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक संसाधनों के विकास और नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे शिक्षा के उत्थान और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 1 4 5
Total Users : 429145
Total views : 684351

शहर चुनें