June 27, 2026 1:00 pm

June 27, 2026 1:00 pm

HARYANA NEWS: पंचकूला सेक्टर-5 धरना स्थल से महिला HPSC अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई को बताया लोकतंत्र की हत्या
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 27 जून 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) से जुड़ी मांगों को लेकर पंचकूला सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर बैठे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक वहां से हटा दिया और गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, घसीटने और लाठीचार्ज जैसी घटनाएं हुईं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से इस आरोप पर आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।

HPSC अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अमर अनशन पर बैठे थे, लेकिन देर रात पुलिस ने धरना स्थल खाली करवाने की कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि कई महिला साथियों को जबरन उठाकर ले जाया गया और उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए, जिससे वे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं कर पाए।
अभ्यर्थियों ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओबीसी समाज और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सभी सामाजिक संगठनों और युवाओं से पंचकूला सेक्टर-5 पहुंचकर समर्थन देने की अपील की है।

HPSC अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, परीक्षा प्रणाली में सुधार और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले भी पंचकूला में HPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा और सरकार से मांगों पर बातचीत की अपील की है। अब सभी की नजर प्रशासन की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 4 4 8 4
Total Users : 354484
Total views : 583974

शहर चुनें