बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
मुंबई। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के अटूट रिश्ते की भावनाओं को समर्पित शॉर्ट फ़िल्म “फ़र्ज़ और राखी” का आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है। K.G Creation Films के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।
फ़िल्म का उद्देश्य भाई-बहन के रिश्ते में छिपे प्रेम, विश्वास, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव को एक संवेदनशील अंदाज़ में प्रस्तुत करना है। फ़िल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज़ होने के बाद दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
इस फ़िल्म का निर्देशन रंजन शर्मा ने किया है, जबकि इसकी कहानी गौतम केशरी ने लिखी है। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट बरनाली मजुमदार का है। सिनेमैटोग्राफी (D.O.P.) अक्षय जाधव ने संभाली है। फ़िल्म का निर्माण K.G Creation Films के बैनर तले किया गया है।
फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में बरनाली मजुमदार, गौतम केशरी, मयंक पासरिजा, अदिति एवं विहान नज़र आएंगे।
फ़िल्म का टीज़र और रिलीज़ डेट की घोषणा जल्द की जाएगी। निर्माताओं का मानना है कि “फ़र्ज़ और राखी” रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं को एक नए अंदाज़ में दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास करेगी।














Total Users : 416416
Total views : 667493