August 5, 2026 4:37 am

August 5, 2026 4:37 am

चंडीगढ़: अदालत के आदेश पर मकान का कब्जा लेने पहुंची महिला को वकील ने मारी गोली, आरोपी हिरासत में

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 1 अगस्त। चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब अदालत के आदेश पर मकान का कब्जा लेने पहुंची एक महिला को कथित तौर पर गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, मनविंदर कौर अदालत के आदेश के तहत पुलिस की मौजूदगी में अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची थीं। आरोप है कि मकान पर कब्जा किए बैठे एक वकील ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पुलिसकर्मियों के सामने ही फायरिंग कर दी। गोली मनविंदर कौर को लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पुलिस ने मौके से आरोपी वकील को हिरासत में लेकर हथियार भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान के कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अदालत के आदेश के पालन के दौरान यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा।
चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग की परिस्थितियों, अदालत के आदेश के क्रियान्वयन और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 5 5 7
Total Users : 382557
Total views : 621938

शहर चुनें