August 5, 2026 4:36 am

August 5, 2026 4:36 am

PANCHKULA: दिन में बंद मकानों की रेकी, रात में ऑटो से करते थे चोरी; पंचकूला पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे

रमेश गोयत
पंचकूला, 1 अगस्त। पंचकूला पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आरोप है कि वे दिन के समय विभिन्न सेक्टरों में बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में ऑटो में सवार होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इनमें से तीन आरोपी पहले भी चोरी के कई मामलों में शामिल रह चुके हैं।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि थाना चंडीमंदिर में 4 जुलाई को दर्ज चोरी के मामले की जांच के दौरान यह सफलता मिली। मामले की जांच थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह और सेक्टर-25 पुलिस चौकी इंचार्ज रामू स्वामी की टीम ने की।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-27 निवासी एक अधिवक्ता ने शिकायत दी थी कि 3 जुलाई को जब वह न्यायालय से लौटे तो उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारियां और लॉकर खुले पड़े थे तथा नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके थे। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान 31 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी विकास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों मुकुल कुमार, विशाल उर्फ बिल्ला और सतीश कुमार उर्फ संतोष के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने तीनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चारों आरोपी सेक्टर-25, 26, 27 और 28 सहित विभिन्न क्षेत्रों में दिन के समय बंद मकानों की पहचान करते थे। रात में वे सतीश के ऑटो का इस्तेमाल कर चोरी करने पहुंचते थे, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो जाते थे।
डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस चोरी का सामान बरामद करने के साथ-साथ यह भी पता लगा रही है कि गिरोह ने पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में कितनी अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसी उद्देश्य से चारों आरोपियों का पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।


पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि जिले में चोरी, स्नैचिंग और अन्य अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरोह से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चोरी की पूरी संपत्ति बरामद करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 5 5 7
Total Users : 382557
Total views : 621938

शहर चुनें