August 28, 2026 8:56 am

August 28, 2026 8:56 am

डेराबस्सी: मुबारकपुर के लुक प्लांट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

अचानक भड़की आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान, कारणों का पता लगाया जा रहा

अली
डेराबस्सी 22 अगस्त । मुबारकपुर स्थित एक लुक प्लांट में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते प्लांट में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्लांट में आग लगने के कारण बड़ी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर नुकसान लाखों रुपये में होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


आग लगने के बाद प्लांट और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर किया गया, जबकि दमकल कर्मी आग को फैलने से रोकने में जुटे रहे।
फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का वास्तविक आकलन होने की संभावना है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 4 1
Total Users : 399341
Total views : 644604

शहर चुनें