September 1, 2026 11:37 am

September 1, 2026 11:37 am

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष बने जींद के अंकित बिढ़ान, 513 वोटों से दर्ज की जीत

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 31 अगस्त। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) के चुनाव में हरियाणा के जींद जिले के गांव पेगा निवासी अंकित बिढ़ान ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे अंकित ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एएसएपी के आदिल ब्रार को 513 वोटों के अंतर से पराजित किया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में चार प्रमुख प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें एबीवीपी के अंकित बिढ़ान के अलावा एएसएपी के आदिल ब्रार, एनएसयूआई के गुरमन सिंह सिद्धू और साथ के दर्शप्रीत सिंह शामिल रहे। मतगणना के बाद अंकित बिढ़ान के पक्ष में परिणाम आने पर उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
अंकित को चुनाव प्रचार के दौरान कई छात्र संगठनों का समर्थन भी मिला। इनमें एसओआई, हिमसा और आईएसए प्रमुख रूप से शामिल रहे। चुनाव से पहले एसओआई की ओर से एबीवीपी प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा को भी अंकित के पक्ष में महत्वपूर्ण माना गया।
अंकित बिढ़ान का संबंध जींद जिले के पेगा गांव से है। वह वर्ष 2021 से एबीवीपी से जुड़े हुए हैं और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के कानून विभाग से पढ़ाई की और वर्तमान में विश्वविद्यालय में शोधार्थी के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
अंकित की जीत की सूचना गांव पेगा पहुंचते ही ग्रामीणों और युवाओं में खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और अंकित को बधाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के युवा का पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में छात्र संघ का अध्यक्ष चुना जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
चुनाव प्रचार के दौरान अंकित बिढ़ान ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही थी। उनका कहना था कि वह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ उनके अधिकारों और सुविधाओं के लिए आवाज बुलंद करेंगे। अध्यक्ष पद की जीत के बाद अब छात्र समुदाय की अपेक्षाएं भी उनसे बढ़ गई हैं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

4 0 2 3 7 4
Total Users : 402374
Total views : 648669

शहर चुनें