September 14, 2026 3:22 pm

September 14, 2026 3:22 pm

पंचकूला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों समेत 2 आरोपियों को दबोचा,

2 बाइक बरामद कर न्यायिक हिरासत भेजा

ढकोली से चोरी कर पंचकूला में घूम रहे थे आरोपी, एक पर नशा तस्करी तो दूसरे पर पहले से दर्ज हैं चोरी के 3 मामले

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़

पंचकूला/ 14 सितंबर:- पंचकूला में वाहन चोरों पर निगरानी रखने हेतु पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस टीमों द्वारा नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। जिससे वाहन चोरों की धरपकड़ में सफलता मिल रही है, साथ ही संदिग्ध वाहनों को भी इंपाउंड किया जा रहा है।

12 सितंबर को क्राइम ब्रांच-2 की टीम को गश्त के दौरान सेक्टर-23 पंचकूला स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास दो युवक दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों के साथ खड़े दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देखकर दोनों युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां से निकलने का प्रयास करने लगे। इन्चार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में टीम ने दोनों को मोटरसाइकिलों सहित काबू कर लिया। जांच के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई पाई गईं। इस संबंध में चंडीमंदिर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

l

पुलिस पूछताछ में आरोपी सचिन कुमार उर्फ कांटा ने बताया कि उसने काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल लगभग एक महीने पहले ढकोली फाटक के पास गुरुद्वारे के पीछे बने पार्क के नजदीक से चोरी की थी। वहीं दूसरे आरोपी मोनू कुमार उर्फ लेफ्टी ने बताया कि उसने काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल लगभग 20 दिन पहले ढकोली स्थित ताज होटल के पास बने पुल के नीचे से चोरी की थी। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि चोरी करने के बाद उन्होंने मोटरसाइकिलों की दोनों नंबर प्लेटें तोड़ दी थीं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोनू कुमार उर्फ लेफ्टी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है। वहीं आरोपी सचिन कुमार उर्फ कांटा के खिलाफ चोरी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। नागरिकों से अपील है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, वाहन के कागजात एवं नंबर प्लेट संबंधी नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 3 2 5 6
Total Users : 413256
Total views : 663319

शहर चुनें