September 20, 2026 5:22 am

September 20, 2026 5:22 am

HARYANA: वरिष्ठ नागरिक कल्याण हेतु राज्य पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

चंडीगढ़, 10 जनवरी। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, श्रेष्ठ ग्राम पंचायतों, श्रेष्ठ स्वैच्छिक संस्थाओं (एनजीओ) एवं अन्य श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल 12 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा। पात्र व्यक्ति एवं संस्थाएं तय समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
प्रवक्ता के अनुसार, राज्य पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणियों में शतायु सम्मान, श्रेष्ठ माता सम्मान, साहस एवं वीरता पुरस्कार, आजीवन उपलब्धि पुरस्कार, वरिष्ठ कलाकार पुरस्कार (चित्रकार, मूर्तिकार, संगीतकार, गायक, नृत्य कलाकार), वरिष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार, श्रेष्ठ ग्राम पंचायत, श्रेष्ठ स्वैच्छिक संस्था (एनजीओ), श्रेष्ठ वृद्धाश्रम तथा श्रेष्ठ डे-केयर सेंटर शामिल हैं।
इन पुरस्कारों के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं अथवा सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 2 0
Total Users : 416520
Total views : 667608

शहर चुनें