सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी के 45-46 लाख रुपये के पेंशन लाभ बैंक खाते में ट्रांसफर करने के बदले मांगी थी रिश्वत
– रिश्वत की मांग के बाद 11 लाख रुपये खाते में किए थे ट्रांसफर, एसीबी ने पूरी रिश्वत राशि बरामद की
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़/पानीपत, 14 अक्टूबर 2026। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पानीपत जिले में कार्रवाई करते हुए इसराना सब-ट्रेजरी में तैनात हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के क्लर्क सुरेंद्र सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है।- पेंशन लाभ की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर करने के बदले मांगी थी रिश्वतशिकायतकर्ता इसराना, जिला पानीपत, स्वास्थ्य विभाग से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीएचडब्ल्यू) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शिकायत के अनुसार, इसराना सब-ट्रेजरी में तैनात क्लर्क सुरेंद्र सिंह ने उनके लगभग 45 से 46 लाख रुपये के पेंशन लाभ बैंक खाते में ट्रांसफर करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। बताया गया है कि रिश्वत की मांग के बाद 13 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 11 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद भी आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।- सब-ट्रेजरी परिसर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाशिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का नियमानुसार सत्यापन करते हुए ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी सुरेंद्र सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई।यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जींद की टीम द्वारा की गई। रिश्वत की राशि सब-ट्रेजरी परिसर, इसराना, जिला पानीपत में नए बस स्टैंड के पास की गई कार्रवाई के दौरान बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 27, दिनांक 14 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में मामला दर्ज किया गया है।- भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए एसीबी से संपर्क करेंराज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94178-91064 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।













Total Users : 429994
Total views : 685577