बाबूगिरी न्यूज़
पंचकूला, 18 अक्टूबर 2026: चौधरी भजन लाल फाउंडेशन द्वारा नेत्रा आई हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को बिश्नोई भवन, सेक्टर 15, पंचकूला में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचकूला के विधायक श्री चंद्र मोहन जी एवं उनके पुत्र श्री सिद्धार्थ बिश्नोई उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 350 लोगों की आंखों की जांच, दृष्टि परीक्षण एवं मोतियाबिंद की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
इस शिविर का उद्देश्य आमजन को नेत्र संबंधी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और आंखों की नियमित जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
चौधरी भजन लाल फाउंडेशन स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। नेत्रा आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित यह शिविर इसी दिशा में एक पहल रहा।













Total Users : 440012
Total views : 699286