October 28, 2026 4:07 am

October 28, 2026 4:07 am

श्रॉफ फायरिंग मामले में हरियाणा पुलिस का मुंबई पुलिस को सहयोग, आरोपियों की पहचान की: DGP अजय सिंघल

बोले- दहशत फैलाने वालों और पुलिस पर गोली तानने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा

विदेशों से 26 गैंगस्टर्स डिपोर्ट, 14 को विदेशों में ही करवाया डिटेन

नशे के कारोबारियों के खिलाफ भी हरियाणा पुलिस की कार्रवाई जारी

बाबूगिरी न्यूज़
पंचकूला, 21 अक्तूबर। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हरियाणा पुलिस ने मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग दिया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने पंचकूला में बताया कि इस मामले में शामिल हरियाणा के आरोपियों की पहचान कर मुंबई पुलिस को जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच में हरियाणा पुलिस का सहयोग आगे भी जारी रहेगा।
डीजीपी अजय सिंघल ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि लोगों में दहशत फैलाने और पुलिस पर गोली तानने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, आम लोगों को डराने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विदेशों में बैठे गैंगस्टर्स पर भी शिकंजा
डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि हरियाणा पुलिस विदेशों में बैठकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर्स के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक विदेशों से 26 गैंगस्टर्स को डिपोर्ट करवाया जा चुका है, जबकि 14 गैंगस्टर्स को विदेशों में ही डिटेन करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करना और प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

नशे के कारोबारियों पर भी कार्रवाई
हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर डीजीपी ने कहा कि पुलिस नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए जागरूकता और सख्त कानूनी कार्रवाई, दोनों स्तरों पर काम किया जा रहा है।

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
डीजीपी अजय सिंघल ने स्पष्ट किया कि हरियाणा पुलिस अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखेगी। पुलिस का प्रयास है कि प्रदेश में आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।
उन्होंने दोहराया कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों और लोगों में भय पैदा करने की कोशिश करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 3 9 7 6 9
Total Users : 439769
Total views : 698983

शहर चुनें