April 10, 2026 5:18 pm

April 10, 2026 5:18 pm

सिरसा में अवैध दवाओं के खिलाफ FDA की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त

चंडीगढ़, 10 जनवरी। हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सिरसा जिले में अवैध दवाओं के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त की हैं। यह कार्रवाई FDA आयुक्त डॉ. मनोज कुमार के निर्देशानुसार की गई।
राज्य औषधि नियंत्रक ललित कुमार गोयल ने बताया कि जिला औषधि नियंत्रक (DCO) श्री सुनील कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मंडी डबवाली (जिला सिरसा) में जीटी रोड स्थित देवीलाल पार्क के सामने मैसर्ज सुधीर मेडिकोज़ पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान दुकान मालिक के पास से बिना किसी वैध खरीद-बिक्री रिकॉर्ड के कई प्रकार की प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं।
दुकान से टैपेंटाडोल टैबलेट (200), प्रेगाबालिन कैप्सूल (64) और जोपिक्लोन टैबलेट (45) बरामद की गईं। निरीक्षण के समय दुकान मालिक दवाओं से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद आगे की जांच के तहत फर्म मालिक के आवास मकान नंबर-15, वार्ड नंबर-2, मंडी डबवाली पर भी छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं बरामद हुईं। आवासीय परिसर से कुल 14 प्रकार की दवाएं मिलीं, जिनमें प्रमुख रूप से—
टैपेंटाडोल टैबलेट – 10,950
प्रेगाबालिन कैप्सूल – 22,870
जोपिक्लोन टैबलेट – 70,770
गैबापेंटिन कैप्सूल IP 300 mg – 780
प्रेगाबालिन 75 mg + मिथाइलकोबालामिन कैप्सूल – 120
शामिल हैं।
राज्य औषधि नियंत्रक ने बताया कि बरामद की गई सभी 14 प्रकार की दवाओं को फॉर्म-16 के तहत जब्त कर लिया गया है। साथ ही अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से दुकान परिसर को सील कर दिया गया है।
ललित कुमार गोयल ने स्पष्ट किया कि FDA अवैध, अनधिकृत और बिना रिकॉर्ड दवाओं के भंडारण व बिक्री के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रहा है। आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 4 6 1 3
Total Users : 294613
Total views : 498425

शहर चुनें