जग्गी सिटी सेंटर में कथित अवैध बिजली कनेक्शन की होगी जांच, उपायुक्त को कमेटी गठित करने के निर्देश
12 महीने से बिजली कनेक्शन नहीं मिलने पर भड़के अनिल विज, अधिकारी को सात दिन का अल्टीमेटम
नगर निगम और बिजली विभाग की शिकायतों पर अनिल विज सख्त, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी
जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए -अनिल विज
बाबूगिरी न्यूज़
चण्डीगढ, 29 अक्तूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान अंबाला छावनी के उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी समस्या के निदान के लिए मेरे द्वारा कहा जाए जो उसका समाधान एक सप्ताह अर्थात सात दिनों के भीतर हो जाना चाहिए।जनसुनवाई के दौरान जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनैक्शन के संबंध में एक व्यक्ति ने गुहार लगाई कि जग्गी सिटी सेंटर की भूमि नगर निगम की है और यहां पर अवैध बिजली का कनैक्शन लगाया गया है। व्यक्ति ने बताया कि जग्गी सिटी सेंटर का कनैक्शन जग्गी सिटी सेंटर से चार किलोमीटर दूर मॉडल टाउन की फ्रेेंडस कालोनी में एक मकान के नाम पर लिया गया है। व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 1960 की जमाबंदी की कापी भी वह साथ लेकर आया है और बताया कि 1963 का नक्शा भी उसने दिखाया और बताया कि पहले यह जमीन पंचायत की थी और बाद में नगर निगम के नाम हो गई। व्यक्ति ने बताया कि इस जम्गी सेंटर के संबंध में लोकायुक्त कोर्ट में भी एक मामला चल रहा है। इसके अलावा, व्यक्ति ने बताया कि नगर निगम द्वारा एक फर्जी एनडीसी दी गई है। इस प्रकार से यह जमीन सरकारी जमीन है और सरकारी जमीन पर किस प्रकार से बिजली का अवैध कनैक्शन दिया गया, यह प्रश्नचिन्ह है।इस फरियाद को सुनने के उपरांत श्री विज ने कहा कि सभी प्रकार के दस्तावेज लगाकर एक आवेदन के साथ दे दें, उसके बाद उनके द्वारा इस मामले में कार्यवाही की जाएगी। श्री विज ने कहा कि ’’मेरा नाम अनिल विज है, और जो भी कानून के मुताबिक इस मामले में दोषी होगा, चाहे वह कितना ही बडा व्यक्ति ही क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा’’। इस मामले में श्री विज ने आवेदन सहित दिए गए दस्तावेजों पर तुरंत ही उपायुक्त को निर्देश दिए कि एक कमेटी बनाकर इस मामले की पूरी जांच की जाए।जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि नगर निगम आयुक्त, अंबाला के विरूद्व आरोप लगाए कि एनडीसी के नाम पर कमाई की जा रही है और अंबाला में भ्रष्टाचार की जड दीमक की तरह नहीं बल्कि कोरोना की तरह है। मैं चाहता हूं कि नगर निगम आयुक्त को पब्लिक डीलिंग से हटा दिया जाए। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए श्री विज ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि इस मामले में एक कमेटी बनाकर जांच करवाई जाए।इसी प्रकार, जिला फतेहाबाद के टोहाना के गांव समैण से एक व्यक्ति ने बताया कि एक पिछले 12 महीनों से उसका बिजली का मीटर नहीं लगाया गया है, जिस पर श्री विज ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधीक्षक अभियंता को लताड लगाते हुए कहा कि जब किसी उपभोक्ता ने बिजली कनैक्शन लेने के लिए एस्टीमेट जमा करवा दिया है तो उसे 12 महीनों से बिजली का कनैक्शन क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ‘‘मेरा नाम अनिल विज है, और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जब तक बिजली विभाग मेरे पास है, तब तक कानून के अनुसार काम करों’’। उन्होंने तुरंत ही फहेहाबाद के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि अगर आपसे कार्य नहीं होता है, तो मैं किसी ओर को आपकी कुर्सी पर बैठा देता हूं। उन्होंने कहा कि ‘‘मुझे 7 दिनों के भीतर कार्यवाही करके दो, अन्यथा मैं आपके खिलाफ कार्यवाही कर दूंगा’’।इसी प्रकार, कलरहेडी से पंजोखरा साहिब तक और तोपखाना से पंजोखरा साहिब तक की स्टीट लाईटों के बंद होने की समस्या को श्री विज के सम्मुख रखा गया जिस पर संबधित अधिकारी ने मंत्री को बताया कि कुछ लाईटें खराब थी, जिन्हें ठीक कर दिया गया है अन्य की पहचान करके ठीक कर दिया जाएगा।इसी प्रकार, ईएसआई में कार्यरत एएनएम का वेतन दिए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में वेतन जारी करने के निर्देश दिए।
वहीं, हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत हुए के मैडीकल बिलों की राशि जानकारी के संबंध में कहा कि मैंने परिवहन विभाग को आदेश दिए है कि इस प्रकार के सभी मामलों का निपटान जल्द से जल्द से किया जाए। इसी प्रकार, रोडवेज कर्मी के मैडीकल बिलों की अदायगी अगले एक सप्ताह में करने के लिए निर्देश उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसी प्रकार, इंतकाल के लिए आई एक महिला की समस्या का निदान करने के लिए उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए।श्री विज ने नगर परिषद के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे मालूम है कि नगर परिषद में क्या होता है। वार्ड नंबर 15 से आए एक फरियादी ने कहा कि उसकी पांच साल पुराने आवेदन पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस पर विज ने कहा कि ‘‘मैं ऐसे दोषी कर्मी को छोडूंगा नहीं’’ और संबंधित को एक सप्ताह में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।बिजली के बिलों से संबंधित आई हुई शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री विज ने बिजली विभाग के अधिकारियेां को लताड लगाते हुए कहा कि केवल एक सप्ताह में कार्यवाही करके फरियादी को जानकारी दों और अगली जनसुनवाई में वह फरियादी उपस्थित नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार, श्रम विभाग, बिजली के खंभों को लगाने व हटवाने, सबस्टेशन की तारों को ले जाने के लिए विकल्प तलाशने, चैन की छीनाछपटी, सोलर मीटर की अनुपलब्धता होने की शिकायत इत्यादि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी प्रकार, पुलिस की जांच विभिन्न मामलों में तेजी लाने व अपराधियों की जानकारी सांझा करने के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देष भी दिए और कहा कि इस प्रकार की वारदातांें को कम करने के लिए एक समर्पित समन्वय समिति बनाई जाए ताकि जिला में अपराध को काम किया जा सकें।इसके अलावा, श्री विज ने विभिन्न शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।













Total Users : 441230
Total views : 700963