October 29, 2026 10:05 pm

October 29, 2026 10:05 pm

पंचकूला सेक्टर-11 के लाल क्वार्टर में महिलाओं ने मिलकर मनाया करवाचौथ का त्योहार

बाबूगिरी न्यूज़
पंचकूला, 29 अक्तूबर। पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित लाल क्वार्टर में महिलाओं ने मिलकर करवाचौथ का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक साथ एकत्रित होकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।


करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार त्योहार मनाते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना की। सामूहिक रूप से त्योहार मनाने से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

महिलाओं ने एक-दूसरे को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं और इस पर्व के महत्व पर चर्चा की। इस तरह के सामूहिक आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि महिलाओं के बीच आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 4 1 2 5 2
Total Users : 441252
Total views : 700992

शहर चुनें