July 13, 2026 12:31 pm

July 13, 2026 12:31 pm

HARYANA: पश्चिम बंगाल से पूरे देश में दिख रहा है लोकतंत्र पर हमला: कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर गरीबों के अधिकार छीने जा रहे हैं – सांसद
चंडीगढ़/डबवाली, 11 जनवरी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह की राजनीतिक परिस्थितियाँ बन रही हैं, उससे पूरे देश में लोकतंत्र पर हमले की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। चुनाव आते ही भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का सिलसिला तेज कर दिया जाता है, खासकर उन राज्यों में जहां भाजपा सत्ता में नहीं है।
सिरसा जिले के डबवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसमस्याएँ सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि यह अब किसी से छिपा नहीं है कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। पश्चिम बंगाल इसका स्पष्ट उदाहरण है, जहां चुनाव से पहले राज्य सरकार को अस्थिर करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिशें की जा रही हैं। यह भाजपा का लोकतंत्र में अविश्वास दर्शाता है, जो देश के लिए बेहद चिंताजनक है।
मनरेगा को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों और वंचित वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी रही है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मनरेगा को कानून बनाकर ग्रामीण गरीबों को 100 दिनों के रोजगार का अधिकार दिया गया था और इसका पूरा वित्तीय भार केंद्र सरकार उठाती थी।
सांसद सैलजा ने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को कमजोर कर दिया है। पंचायतों और राज्यों के अधिकार छीने जा रहे हैं और अब राज्यों पर 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का बोझ डालकर इस योजना को निष्प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में पहले ही पूरे साल रोजगार के अवसर सीमित हैं और ऐसे में यह कदम गरीबों की आजीविका पर सीधा हमला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियाँ अमीरों के पक्ष में हैं और गरीबों के सम्मान व अधिकारों के प्रति गंभीर नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी गरीबों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करती रहेगी।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. के.वी. सिंह, जग्गा सिंह बराड़, राजेश चाडीवाल, संदीप नेहरा, कुंवरवीर हिटलर, इंदर जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 7 3 9 8
Total Users : 367398
Total views : 601230

शहर चुनें