जिंदगी के आगे कभी ऐसी सूरत नहीं पड़ी,
मुझे दोस्तों के रहते कभी दुश्मनों की जरूरत नहीं पड़ी
अभी आपरेशन ब्लू स्टार को खत्म हुए चंद दिन ही गुजरे थे। अमृतसर के गोल्डन टैंपल को आतंकवादियों से आजाद कराने का जिम्मा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भारतीय सेना को सौंपना पड़ा था। 6 जून, 1984 को जरनैल सिंह भिंडरवाले की सेना की गोलीबारी में मौत के बाद भारतीय सेना ने गोल्डन टैंपल को खाली करवा लिया था। इस के कुछ दिन बाद इंदिरा गांधी नई दिल्ली के अपने आधिकारिक निवास, 1 सफदरजंग रोड़ पर सवेरे सवेरे टहल रही थी। इंदिरा गांधी के निजी सचिव राजेंद्र कुमार धवन जिन्हें की आमतौर पर आर.के. धवन के तौर पर जाना था, अचानक से प्रधानमंत्री के पास प्रकट होते हैं। वो बताते हैं कि आईबी चीफ आर.के.कपूर उनसे अभी मिलना चाहते हैं। इंदिरा बिना देर किए कपूर से मिलती हैं। कपूर उनको बताते हैं कि आपरेशन ब्लू स्टार के बाद सिखों में उनके प्रति भारी आक्रोश है। आईबी को ऐसे इनपुटस मिले हैं कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात सिख सुरक्षा कर्मी उन पर हमलावर हो सकते हैं। इस से उनकी जान पर जोखिम आ सकता है। लिहाजा सभी सिख सुरक्षाकर्मियों को उनकी सुरक्षा से हटाना उचित होगा। ये सुनते ही इंदिरा गांधी तमतमा उठी।उन्होंने कहा कि कपूर साहब, आपको मालूम भी है कि आप क्या कह रहे हो? ये सब मेरे वफादार लोग हैं। मैं इन पर अपने से ज्यादा भरोसा करती हंू। मैं इन सिक्योरिटी गार्डस को हटा कर देश को क्या संदेश देना चाहती हंू? ये मेरे संस्कार नहीं है। मैें ऐसा हरगिज नहीं करूंगी। आखिर मैं भारत की प्रधानमंत्री हंू। इनको हटा कर मैं अन्य देशों को क्या मुंह दिखाऊंगी कि.. मैं इतनी कायर हंू कि अपने लोगों पर ही भरोसा नहीं करती। इंदिरा गांधी के सामने कपूर साहब मैडम..मैडम करते रहे,लेकिन इंदिरा ने उनकी एक न सुनी। उनकी एक न चली। इंदिरा ने उनको ये कहते हुए जाने का हुक्म दिया कि अगर आप के पास कुछ और बताने को है तो आप बता सकते हैं,वर्ना आप जा सकते हैं। कपूर ने चलते हुए आर.के. धवन को कहा कि आप को प्रधानमंत्री को समझाना चाहिए। उन का नुकसान हो सकता है। इसी तरह की सलाह पैट्रियट अखबार की चेयरपर्सन और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अरूणा आसफ अली और इंदिरा गांधी की दोस्त पुपुल जयकर ने भी दी थी। यूपी के पूर्व सीएम और भारत के रेल मंत्री रहे कमलापति त्रिपाठी ने भी इंदिरा गांधी को सिख सिक्टयोरिटी गार्डस को हटाने की सलाह दी थी,जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। आखिर वही हुआ जिसका इन सब को डर था। इन सबकी आशंका सही साबित हुई। 31 अक्टूबर, 1984 सुबह 9:30 बजे इंदिरा गांधी जब आयरिश टैलीविजन की डोक्यूमेंटरी के लिए ब्रिटिश पत्रकार पीटर उस्तीनोव को इंटरव्यू देने के लिए सफदरजंग रोड़ स्थित अपने आवास से सटे अकबर रोड़ के अपने कार्यालय की ओर चंद कदम चली ही थी कि.. अचानक से..अचानक से.. उनके सिख सिक्योरिटी गार्ड सब इंस्पेक्टर बेअंत सिंह ने अपनी रिवाल्वर से इंदिरा पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगते ही इंदिरा जमीन पर गिर गई। वहीं पर खड़े कांस्टेबल सतवंत सिंह पर चिल्लाते हुए बेअंत सिंह ने कहा कि गोली चलाओ,नहीं तो मैं तुझे भी गोली मार दंूगा। इतना सुनते ही सतवंत सिंह ने अपनी आटोमैटिक स्टेनगन से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। सारी गोलियां उन पर खाली कर दी। इंदिरा गांधी पर 33 गोलियां चलाई गई, जिसमें से 30 गोलियां उनको लगी। इंदिरा गांधी को तत्काल ही एम्स हस्पताल ले जाया गया। तब उनकी सांसे चल रही थी। डाक्टरों के मुताबिक उनके शरीर पर घाव के 30 निशान थे। 23 गोलियां उनके शरीर को भेदकर पार निकल गई थी, जबकि सात गोलियां शरीर के अंदर ही थी। डाक्टरों ने इंदिरा गांधी को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की,लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुई। आखिरकार दोपहर 2:20 बजे इंदिरा गांधी को मृत घोषित कर दिया गया। ये इंदिरा गांधी की हत्या नहीं थी, ये तो अपनी मौत को उन्होंने खुद आमंत्रण देकर बुलाया था। ये महज एक प्रधानमंत्री की ही हत्या नहीं थी,ये उनके भरोसे की भी हत्या थी। इंदिरा गांधी की मौत के बाद अलग अलग लोगों ने अपने लेखों-इंटरव्यू में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बहुत दफा इंदिरा गांधी को उन्होंने सिख सिक्योरिटी गार्डस को हटाने को कहा गया था,लेकिन वो अपने फैसले से टस से मस ना हुई। हिंदू धर्म में विश्वासघात यानी धोखा, छल, कपट, दगा,गददारी को सबसे बड़ा पाप माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि विश्वासघात करने वाला तिल तिल तड़प तड़प कर मरता है। ऐसा हुआ भी। बेअंत सिंह को इंदिरा गांधी के अन्य सिक्योरिटी गार्डस ने जवाबी फायरिंग में तत्काल ही मौके पर मार दिया, जबकि सतवंत सिंह और इस हत्या की साजिश में शामिल रहे केहर सिंह को 6 जनवरी, 1989 को तिहाड़ जेल में सुबह 6 बजे फांसी दे दी गई। अगर कोई और इंदिरा गांधी की हत्या करता तो मामला कुछ और होता,लेकिन यहां तो उनके अपने सिक्योरिटी गार्डस ने ही इंदिरा गांधी की हत्या की थी। जिनका काम हर कीमत पर इंदिरा गांधी की सुरक्षा करना था, उन्होंने ही उनका बेरहमी से कत्ल कर दिया। चाहे कुछ भी हो,भरोसे का कत्ल नहीं होना चाहिए। भरोसे का दिनदिहाड़े कत्ल करने का एक ऐसा ही संगीन मामला अपने हरियाणा में भी इन दिनों कुलांचे भर रहा है। इस हालात पर कहा जा सकता है कि..
दोस्ती जब किसी से की जाए
दुश्मनों की भी राय ली जाए
खुमार बाराबंकवी ने कभी लिखा था कि..
दुश्मनों से प्यार होता जाएगा
दोस्तों को आजमाते जाइए
…दुश्मनों ने तो दुश्मनी की है,दोस्तों ने भी क्या कमी की है
भरोसे की हत्या का कांड करने वाले ये सज्जन हरियाणा के एक बड़े बिल्डर हैं। गुड़गांव सैंट्रल में इनका कारोबार ज्यादा फैला है। ये उच्चकोटि के अमरत्व की बख्शीश देने के लिए जाने जाते हैं। इनके पास अब पैसे की कोई कमी नहीं। सरकार से कमाते हैं और सरकार को ही उस में से कुछ चुग्गा चुगा जाते हैं। सरकार अपने आप में कुछ नहीं होती। ये अपने हितों की खातिर एकजुट हुए असरदार लोगों का समूह या गिरोह सा होता है। इन्हीं सरकार के लोगों को ये माल पानी चढावा चढा देते हैं। ऐसा बताते हैं कि इन बिल्डर की एक जमीन डील में एक सज्जन के साथ खटपट हो गई। वो सज्जन यूपी में भाजपा के एक दिग्गज नेता के काफी करीबी हैं। यूपी में भाजपा के इस दिग्गज नेता की पहल पर-दखल पर हरियाणा पुलिस की एसआईटी इन बिल्डर के खिलाफ जांच कर रही है। इस मामले में जुड़े एक सज्जन ने बताया कि ये बिल्डर काफी हरामी प्रवृति का है। इन्होंने अधिकारियों से काफी फायदा कमाया है। इसकी एवज में इन्होंने अधिकारियों की मौज कराई। हर तरह की सुख सुविधा दिल खोल कर उन को मुहैया करवाई। पता नहीं इन्होंने ऐसा क्यों किया.. इसकी जरूरत नहीं थी.. कतई जरूरत नहीं थी कि इन्होंने महिलाओं के साथ इनके ठिकाने पर वक्त बिताते-इनकी सेवा का लुत्फ उठाते इन अफसरों अतरंग लम्हों की रिकार्डिंग कर ली। इन बिल्डर की ये भी शिकायत हुई है कि ये देश और विदेश से महिलाओं को बुला कर अफसरों को अपने होटल-ठिकाने पर बुला कर उनकोमौज करवाते थे। फिर उन से जमकर लाभ उठाते थे। यहां तक तो ठीक है। इस कारोबार में बहुत से लोग संलिप्त हैं,लेकिन जो असल में सबसे बड़ा पाप इन बिल्डर ने किया वो ये किया कि सैक्स सीडी बना ली। ऐस बताया जाता है कि हरियाणा के करीब एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के करतब इनकी सीडी में दर्ज हैं। इसके अलावा कुछ जज भी इस नेक काम में शामिल बताए गए हैं। वो भी कानून व्यवस्था को मजबूती से स्थापित करते हुए सीडी में दिख रहे हैं। जिन महानुभावाओं ने इन बिल्डर को सेवाएं दी हैं और उन से सेवाएं ली हैं, अब उनको पसीने आए हुए हैं। अगर इस सारे मसले का भंडाफोड़ हो जाए.. ये सार्वजनिक हो जाए तो कई बड़े बड़े धुरंधरों पर आंच आ सकती है। सरकार के लिए ये समय काफी विकट है। बैंक घोटाले के चलते पहले ही कई आईएएस अफसर हाशिए पर लगे हुए हैं। उनको खुड्डेलाइन लगाया हुआ है। इस सैक्स सीडी में संलिप्त अफसरों के नाम भी अगर सार्वजनिक हो जाते हैं तो ये मामला और ज्यादा संगीन हो जाएगा। इस सीडी कांड में शामिल कुछ अफसर तो रिटायर हो चुके हैं,जबकि कुछ अफसर अब उन पदों से हट चुके हैं, जहां पर रहते हुए इन्होंने इन बिल्डर से गुड़गांव के सेंट्रल में अमरत्व की बख्शीश हासिल की। जब पुलिस ने इन बिल्डर शिंकजा कसना शुरू किया तो ये विदेश भी भाग गए थे। बाद में वापस आ गए। बहराल हम तो यही कहेंगे इन बिल्डर ने सीडी बना-बनवा कर बहुत बड़ा पाप किया है। भरोसे की हत्या की है। उनको इस हद तक गिरना नहीं चाहिए था। ये गैरजरूरी काम कतई नहीं करना चाहिए था। इन अफसरों के साथ अब क्या बन रही है ये उनका ही जी जानता है। हम तो यही कामना करेंगे कि ये राज कभी आम ना हो पाए कि कौन कौन से अफसर हैं जो इन बिल्डर से उपकृत हुए हैं। इन से बख्शीश हासिल करने वाले अफसरों में कुछ तो वो हैं जो कभी गुड़गांव में तैनात रह चुके हैं। दूसरे वो भी हैं जो किसी न किसी रूप में जमीन से जुड़े हुए विभागों का लेखा जोखा-कारोबार प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर संभालते रहे हैं। अगर ये सब सार्वजनिक हो जाए तो हरियाणा की राजनीति में भूचाल आ जाए। जो अब तक नहीं हुआ वो सब हो जाए। अब तो हमारी यही कामना है कि पुलिस वालों से इनका ये मामला सुलट जाए.. किसी भी तरह से और किसी भी कीमत पर। गुड टाइम्स बिताने की ये सीडी सात तहखानों में दफन हो जाए। चंूकि इसमें कई बड़े लोग संलिप्त हैं तो ये अच्छी खबर हो सकती है कि इन सब का कभी सच से सामना ना हो पाए। ये मामला दफन ही हो जाए। बहराल इन बिल्डर से धोखा खाए ये बड़े लोग यही कह रहे हैं कि..
ऐ मुझ को फरेब देने वाले
मैं तुझ पे यकीन कर चुका हंू
हबीब जालिब ने कभी लिखा था कि..
लोग डरते हैं दुश्मनी से तेरी
हम तेरी दोस्ती से डरते हैं












Total Users : 460263
Total views : 727448