August 29, 2026 11:11 am

August 29, 2026 11:11 am

PUNJAB: किसान ₹2 लाख की लागत से लगा सकते हैं छोटा मशरूम उत्पादन यूनिट, ₹80 हजार तक सब्सिडी दे रही है मान सरकार : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 12 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों को पारंपरिक खेती से बागवानी की ओर प्रोत्साहित करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार मशरूम उत्पादन को बढ़ावा दे रही है, जो कम लागत, कम भूमि और कम पानी में अधिक मुनाफ़ा देने वाला विकल्प साबित हो रहा है।
पंजाब के बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान लगभग ₹2 लाख की लागत से एक छोटा मशरूम उत्पादन यूनिट स्थापित कर सकते हैं, जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से ₹80,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। यह सब्सिडी कुल लागत का 40 प्रतिशत तक है।
बागवानी मंत्री ने बताया कि एक छोटा मशरूम यूनिट लगभग 200 वर्ग फुट क्षेत्र में आसानी से स्थापित किया जा सकता है। मशरूम की खेती के लिए अधिक भूमि या पानी की आवश्यकता नहीं होती, जिससे यह छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी एक लाभकारी विकल्प बन जाती है। सही तकनीक अपनाने पर किसान कम समय में अच्छा उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं।
सब्सिडी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए श्री भगत ने कहा कि इच्छुक किसान अपने नज़दीकी ज़िला बागवानी अधिकारी से संपर्क कर योजना के तहत पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, भूमि से संबंधित विवरण, बैंक खाते की जानकारी और फोटोग्राफ जमा करवाने होंगे। इसके साथ ही बागवानी विभाग किसानों को मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बागवानी को किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत साधन मानती है और भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 2 8 7
Total Users : 400287
Total views : 645889

शहर चुनें