पंचकूला, 12 जनवरी 2026।
पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पंचकूला में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने अपने पाँच वर्षीय कार्यकाल पर आधारित पुस्तक भारत भूषण भारती को भेंट की। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान पंचकूला शहर में लगभग 400 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए। गोयल ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया और पक्ष एवं विपक्ष दोनों के पार्षदों के वार्डों में समान रूप से करोड़ों रुपये के विकास कार्य संपन्न कराए गए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव जनकल्याणकारी और नागरिक हितैषी योजनाओं को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के तहत सरकार निरंतर कार्य कर रही है और पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में विकास की गति को किसी भी स्थिति में रुकने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी पंचकूला के समग्र विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।














Total Users : 400219
Total views : 645802