June 15, 2026 2:25 pm

June 15, 2026 2:25 pm

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर बड़ी बैठक, जल्द हो सकता है ऐलान

19 जनवरी को नामांकन, 20 जनवरी को हो सकता है चुनाव

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को बीजेपी के शीर्ष नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया और रूपरेखा तय करने पर विस्तार से चर्चा की गई। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद जल्द ही चुनाव की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
चुनाव समिति की बैठक, प्रक्रिया और समयसीमा पर मंथन
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए गठित समिति के संयोजक के. लक्ष्मण के साथ सह-संयोजक संबित पात्रा और नरेश बंसल मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, समिति ने चुनाव से जुड़ी प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं, समयसीमा और संगठनात्मक समन्वय जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की। इसका उद्देश्य पार्टी के संवैधानिक ढांचे के तहत एक पारदर्शी और समयबद्ध चुनाव सुनिश्चित करना है।
नितिन नबीन कर सकते हैं नामांकन
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 19 जनवरी को हो सकता है, जबकि 20 जनवरी को मतदान की प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उनके प्रस्तावक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।
शीर्ष नेतृत्व की नजर, अहम संगठनात्मक फैसला
पार्टी के सीनियर नेता पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। बैठक के बाद इस संबंध में औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संगठन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पार्टी के आने वाले राजनीतिक और चुनावी रोडमैप की दिशा तय होगी।
जेपी नड्डा के बाद युवा नेतृत्व पर फोकस
गौरतलब है कि दिसंबर में बीजेपी ने बिहार के पांच बार के विधायक नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। फिलहाल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पार्टी की कमान संभाले हुए हैं। नितिन नबीन की नियुक्ति को पार्टी में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
ऐसे होता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
बीजेपी के संविधान और नियमों की धारा-19 के अनुसार, राष्ट्रीय और प्रदेश परिषद के सदस्यों को मिलाकर एक इलेक्टोरल कॉलेज बनाया जाता है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की शर्तें
उम्मीदवार का कम से कम 15 साल से पार्टी का प्राथमिक सदस्य होना अनिवार्य।
इलेक्टोरल कॉलेज के कम से कम 20 सदस्यों का प्रस्तावक होना जरूरी।
चुनाव की पूरी प्रक्रिया
सबसे पहले नामांकन दाखिल किए जाते हैं।
इसके बाद मतदान कराया जाता है।
बैलेट बॉक्स की गिनती होती है।
परिणाम घोषित कर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है, जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 6 4
Total Users : 344064
Total views : 569439

शहर चुनें