August 28, 2026 9:59 am

August 28, 2026 9:59 am

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अमृतसर दौरा, सीएम मान की संभावित मौजूदगी से शहर में हाई अलर्ट

अमृतसर में वीवीआईपी मूवमेंट: राष्ट्रपति मुर्मू दीक्षांत समारोह में शामिल, सुरक्षा कड़ी

अमृतसर: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 15 जनवरी 2026 को अमृतसर के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति के साथ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के भी आज अमृतसर पहुंचने की संभावना है, जहां वे अकाल तख्त साहिब के सचिव के समक्ष पेश हो सकते हैं। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इस अवसर पर वे विश्वविद्यालय के छात्रों को उपाधियां प्रदान करेंगी। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

शहर भर में पुलिस का सघन जांच अभियान
राष्ट्रपति और अन्य वीवीआईपी के दौरे के मद्देनज़र अमृतसर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शहर के प्रमुख चौराहों और प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की जा रही है।
विशेष डीजीपी के निर्देशों पर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और विशेष सुरक्षा टीमें तैनात रहीं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान जारी है।

गणतंत्र दिवस और त्योहारों को देखते हुए बढ़ाई गई सतर्कता
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह सुरक्षा व्यवस्था आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, त्योहारों के मौसम और लगातार हो रही वीवीआईपी यात्राओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। हाल ही में स्कूलों को मिली धमकियों के मामलों की जांच साइबर सेल द्वारा राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से की जा रही है।

पुलिस की जनता से अपील
अमृतसर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी डर के अपने दैनिक कार्य करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 6 1
Total Users : 399361
Total views : 644628

शहर चुनें