September 14, 2026 10:37 am

September 14, 2026 10:37 am

पंचकूला में 23 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा सर छोटू राम का 145वां जन्मदिवस

पंचकूला: किसानों के मसीहा, रहबरे-ए-आज़म और दीनबंधु सर चौधरी छोटू राम जी का 145वां जन्मदिवस इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 23 जनवरी, बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सुबह 10 बजे, चौधरी छोटू राम जाट भवन, सेक्टर-6, पंचकूला में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. महेंद्र सिंह मलिक (आईपीएस सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें
चौधरी वीरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री
बनतों कटारिया, वाइस प्रेसिडेंट, बीजेपी हरियाणा
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी.पी. वत्स, पूर्व राज्यसभा सांसद
डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक, यूटी चंडीगढ़
करनैल सिंह, आईपीएस (सेवानिवृत्त), पूर्व निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय (ED)
बलदेव राज शर्मा, विधायक कटरा (जम्मू-कश्मीर)
श्याम लाल चौधरी, पूर्व मंत्री व वाइस प्रेसिडेंट, बीजेपी जम्मू-कश्मीर
सुखनंदन चौधरी, पूर्व मंत्री, जम्मू-कश्मीर
सरदार मंजीत सिंह, पूर्व मंत्री व प्रेसिडेंट, ऑल जाट सभा जम्मू-कश्मीर
योगानंद शास्त्री, पूर्व स्पीकर, दिल्ली विधानसभा
वीणा अरोड़ा, चेयरपर्सन, बाल कल्याण समिति, पंचकूला
जैसी कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
आयोजकों ने बताया कि सर छोटू राम जी 36 बिरादरी और सभी धर्मों के नेता थे, जिन्होंने किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत है।
आयोजकों की अपील:
कार्यक्रम के निवेदक राजेंद्र कुमार श्योराण (सेवानिवृत्त डीएसपी) ने पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अपने मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ समय पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।
यह कार्यक्रम समाज में एकता, सम्मान और सामाजिक चेतना का संदेश देगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 3 1 7 0
Total Users : 413170
Total views : 663190

शहर चुनें