1300 से अधिक नेशनल-ग्लोबल कंपनियों ने दी नौकरियां, हरियाणा के 2034 स्टूडेंट्स को मिला रोजगार
रोहतक के 126 स्टूडेंट्स को मिली ड्रीम जॉब, 250 करोड़ की स्कॉलरशिप से होनहार छात्रों के सपनों को मिल रहा संबल
मोहाली/रोहतक (हरियाणा): क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के अनुसार भारत की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) एक बार फिर टॉप नेशनल और इंटरनेशनल रिक्रूटर्स की पहली पसंद बनकर उभरी है। साल 2025 में 1300 से अधिक प्रमुख कंपनियों ने सीयू के स्टूडेंट्स को 10,000 से ज्यादा जॉब ऑफर दिए। इनमें सबसे ज्यादा इंटरनेशनल पैकेज 1.74 करोड़ रुपये और सबसे बड़ा डोमेस्टिक पैकेज 54.75 लाख रुपये रहा।
शनिवार को रोहतक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो. (डॉ.) आर.एस. बावा ने बताया कि 31 से अधिक कंपनियों ने 20 लाख रुपये या उससे ज्यादा के पैकेज ऑफर किए, जबकि 52 कंपनियों ने 15 लाख रुपये से अधिक के सालाना पैकेज दिए।
हरियाणा के स्टूडेंट्स को बड़ी कामयाबी
प्रो. बावा ने बताया कि पिछले दो वर्षों में हरियाणा के 2034 स्टूडेंट्स को टॉप नेशनल और ग्लोबल कंपनियों में नौकरी मिली है। वर्ष 2024 में जहां 803 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिली, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 1231 हो गई। रोहतक जिले के ही 126 स्टूडेंट्स को बीते दो सालों में ड्रीम जॉब ऑफर मिले हैं।
रोहतक के मयंक, देव, अंकित कुमार, कनक अहलावत और सार्थक सैनी जैसे स्टूडेंट्स को टीसीएस, एचसीएल, हैशडिन टेक्नोलॉजी, एमयू सिग्मा और फेयरपोर्टल इंडिया जैसी नामी कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं।

250 करोड़ की स्कॉलरशिप से मिल रहा भविष्य को सहारा
प्रो. (डॉ.) बावा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी स्टूडेंट्स के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अपने एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम सीयूसीईटी-2026 के तहत हर साल 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दे रही है। इसमें 2025-26 सत्र में हरियाणा के 9678 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप का लाभ मिला है।
डिफेंस स्कॉलरशिप से सैनिक परिवारों को मदद
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पिछले 12 वर्षों में 5,723 से अधिक स्टूडेंट्स को 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की डिफेंस स्कॉलरशिप देकर आर्म्ड फोर्सेज के परिवारों की सहायता की है। साल 2025 में हरियाणा के 67 स्टूडेंट्स ने इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाया।
रिसर्च, इनोवेशन और ग्लोबल पहचान
सीयू के नाम 20,000 से ज्यादा रिसर्च पब्लिकेशन, 5,500 से अधिक पेटेंट फाइल और 238 पेटेंट ग्रांट दर्ज हैं। क्यूएस वर्ल्ड और एशिया रैंकिंग 2026 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

खेल और संस्कृति में भी अव्वल
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 और 2025 में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली देश की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनी है। वहीं, आर्ट और कल्चर के क्षेत्र में भी सीयू ने एआईयू नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल 2026 में ओवरऑल चैंपियनशिप जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
प्लेसमेंट, स्कॉलरशिप, रिसर्च, खेल और संस्कृति—हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा और करियर का मजबूत केंद्र बनकर उभरी है।











Total Users : 291463
Total views : 493820