September 20, 2026 7:17 am

September 20, 2026 7:17 am

ठंड के चलते चंडीगढ़ के स्कूलों में 19 जनवरी से दोबारा शुरू होंगी कक्षाएं, शिफ्टों में पढ़ाई का आदेश

चंडीगढ़: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने ठंड को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को लेकर अहम आदेश जारी किया है। विभाग के अनुसार शहर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 19 जनवरी 2026 से कक्षाएं दोबारा शुरू की जाएंगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को सिंगल और डबल शिफ्ट में संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में सभी कक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में कक्षा 6वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह की शिफ्ट में संचालित होंगी, जबकि कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों की कक्षाएं शाम की शिफ्ट में लगेंगी।

Oder

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश 23 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद मौसम की स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेशों का सख्ती से पालन करने और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 6 1 0
Total Users : 416610
Total views : 667727

शहर चुनें