August 28, 2026 10:13 am

August 28, 2026 10:13 am

PANCHKULA: CTE सर्टिफिकेट के बदले रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

पंचकूला, 21 जनवरी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला ने भ्रष्टाचार के एक मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यमुनानगर से जुड़े दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 20 जनवरी 2026 को अनुबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर मनदीप कुमार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उप-केंद्र, यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया।
ब्यूरो को दी गई शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता के अस्पताल के लिए सी.टी.ई. (कंसेंट टू एस्टैब्लिश) सर्टिफिकेट जारी करने के बदले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यमुनानगर में तैनात सहायक अधिकारी दिव्या जोशी ने 60,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में यह सौदा 35,000 रुपये में तय हुआ।
समझौते के तहत 5,000 रुपये की राशि पहले ही अनुबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर मनदीप कुमार के माध्यम से ले ली गई थी। शेष 30,000 रुपये की नकद रिश्वत लेते समय दिव्या जोशी को 20 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में अभियोग संख्या 01 दिनांक 20.01.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 6 2
Total Users : 399362
Total views : 644632

शहर चुनें