April 10, 2026 5:13 pm

April 10, 2026 5:13 pm

इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद टली बीबीएमबी चेयरमैन की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी की बीजेपी ज्वाइनिंग, सुरक्षा बढ़ाई

चंडीगढ़/पंचकूला: बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की धर्मपत्नी दीप्ति त्रिपाठी की भारतीय जनता पार्टी में प्रस्तावित ज्वाइनिंग सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गई। दीप्ति त्रिपाठी को आज पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन करनी थी। इसके लिए वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय भी पहुंची थीं।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से संभावित खतरे को लेकर इनपुट मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और पार्टी संगठन ने एहतियातन उनकी ज्वाइनिंग टालने का फैसला लिया। अधिक भीड़ और सुरक्षा आशंकाओं को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब नई तारीख तय की जा रही है, जिस पर दीप्ति त्रिपाठी औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगी।
सूत्रों के अनुसार, दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग को लेकर सुबह से ही मीडिया में चर्चाएं चल रही थीं। इसी बीच इंटेलिजेंस की ओर से संभावित खतरे का अलर्ट मिला, जिसके मद्देनज़र न केवल कार्यक्रम रोका गया बल्कि उनके आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
दीप्ति त्रिपाठी ने कहा कि वह लंबे समय से समाज कल्याण के कार्यों से जुड़ी रही हैं और राजनीति में आकर लोगों की सेवा का दायरा और व्यापक करना चाहती हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वह जल्द ही भाजपा ज्वाइन करेंगी। साथ ही उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रंग दिए जाने पर दुख भी व्यक्त किया।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 4 6 1 2
Total Users : 294612
Total views : 498424

शहर चुनें