September 21, 2026 4:07 am

September 21, 2026 4:07 am

PUNJAB: सरकारी स्कूलों को रिकॉर्ड समर्थन, ‘शिक्षा क्रांति’ पर बढ़ते भरोसे का प्रमाण: हरजोत सिंह बैंस

स्कूल ऑफ़ एमिनेंस व रेज़िडेंशियल स्कूलों में 20 हजार सीटों के लिए 2 लाख से अधिक आवेदन
चंडीगढ़, 23 जनवरी: पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही ‘शिक्षा क्रांति’ के सकारात्मक और ठोस परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं। सरकारी स्कूलों—विशेषकर स्कूल ऑफ़ एमिनेंस (SOE) और रेज़िडेंशियल स्कूल्स फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स (RSMS)—में प्रवेश को लेकर मिल रहा रिकॉर्ड समर्थन विद्यार्थियों और अभिभावकों के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 20,000 के करीब उपलब्ध सीटों के मुकाबले 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। यह संख्या सरकारी स्कूलों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल पर जनता के विश्वास को दर्शाती है।
उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में वर्तमान में 118 स्कूल ऑफ़ एमिनेंस और 10 रेज़िडेंशियल स्कूल संचालित हैं, जिनमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
सीटों के विवरण के अनुसार, 9वीं कक्षा के लिए स्कूल ऑफ़ एमिनेंस में कुल 4,248 सीटें (प्रति स्कूल 36 सीटें) उपलब्ध हैं, जबकि मेधावी विद्यार्थियों के लिए रेज़िडेंशियल स्कूलों में 50 सीटें हैं।
इसी प्रकार, 11वीं कक्षा के लिए स्कूल ऑफ़ एमिनेंस में 11,187 सीटें उपलब्ध हैं। कुल स्वीकृत 15,104 सीटों में से 3,917 विद्यार्थी, जो वर्तमान में स्कूल ऑफ़ एमिनेंस में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं, पदोन्नति के माध्यम से 11वीं में जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 11वीं कक्षा के लिए रेज़िडेंशियल स्कूलों में 4,600 सीटें निर्धारित की गई हैं।
पंजीकरण की स्थिति साझा करते हुए स. बैंस ने बताया कि 9वीं कक्षा के लिए 93,300 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 74,855 आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो चुके हैं। वहीं 11वीं कक्षा के लिए 1,10,716 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 92,624 आवेदन जमा किए जा चुके हैं। दोनों कक्षाओं के 36,537 विद्यार्थी अभी आवेदन जमा करने की प्रक्रिया में हैं।
शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील करते हुए बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 है, जबकि प्रवेश परीक्षा 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्रों और परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी आधिकारिक माध्यमों से समय पर साझा की जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 1
Total Users : 417351
Total views : 668730

शहर चुनें