August 29, 2026 1:32 pm

August 29, 2026 1:32 pm

चंडीगढ़ प्रशासन की जनता से सीधे संवाद की पहल जारी, 125 शिकायतों का किया निवारण

चंडीगढ़, 28 जनवरी 2026: जनता-केंद्रित प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में चंडीगढ़ प्रशासन ने अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया। जुलाई 2025 से चल रहे साप्ताहिक जनता दरबार और वरिष्ठ अधिकारियों की जन सुनवाई कार्यक्रमों के तहत आज भी नागरिकों की शिकायतों और सुझावों का प्रत्यक्ष निवारण किया गया।
यू.टी. प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने सचिवालय में आयोजित जन सुनवाई में भाग लिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने सार्वजनिक सेवाओं, नागरिक सुविधाओं और व्यक्तिगत मामलों से संबंधित अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासक और वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा।


आज कुल 125 जन सुनवाई आयोजित की गईं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:
प्रशासक द्वारा जनता दरबार में 7
मुख्य सचिव द्वारा 5
गृह सचिव द्वारा 20
वित्त सचिव द्वारा 7
इंजीनियरिंग सचिव द्वारा 19
नगर निगम आयुक्त द्वारा 5
उपायुक्त द्वारा 40
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 22
प्रशासक और वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और आवेदकों से विस्तार से संवाद किया। नागरिकों को त्वरित, प्रभावी और बाधारहित सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। साथ ही, संबंधित विभागों को समयबद्ध निवारण के निर्देश भी जारी किए गए।
प्रशासन की इस पहल ने नागरिकों और प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद को सुदृढ़ किया है और पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जन-केन्द्रित शासन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 4 8
Total Users : 400348
Total views : 645962

शहर चुनें