September 20, 2026 12:17 am

September 20, 2026 12:17 am

पंजाब यूनिवर्सिटी ने पहली बार स्कूल स्तर की खिलाड़ी अदिति श्योराण को दिया स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने पहली बार स्कूल स्तर की खिलाड़ी को स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा है। इस बार यह प्रतिष्ठित सम्मान हरियाणा की युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को दिया गया। सोनीपत जिले के दुभेटा गांव की 16 वर्षीय अदिति, जो स्टेट, नेशनल और बीसीसीआई स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं, को यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. रेणू विग ने प्रदान किया।
पंजाब यूनिवर्सिटी ने इस अवार्ड की शुरुआत स्कूल स्तर की उभरती खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और उन्हें बेहतर मंच देने के उद्देश्य से की है। अदिति श्योराण, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा हैं, को अब इंटरनेशनल स्तर की क्रिकेटर बनने के लिए पीयू की ओर से मेंटरशिप और प्रशिक्षण भी मिलेगा।
पीयू प्रशासन ने बताया कि भविष्य में हर वर्ष ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिन्हित कर यह सम्मान प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें उचित मार्गदर्शन, संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अदिति श्योराण ने कहा, “पंजाब यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थान से स्कूल स्तर की खिलाड़ी को यह सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। यह मुझे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा और देश की अन्य बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की हिम्मत देगा।”
यह कदम पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा खेल जगत में की गई नई पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य की युवा खेल प्रतिभाओं को पहचान और अवसर देने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें