October 11, 2026 8:57 am

October 11, 2026 8:57 am

हिसार नगर निगम में पुलिस देख मचा हड़कंप, CM फ्लाइंग की अफवाह से भागे कर्मचारी लौटे वापस

Hisar Municipal Corporation CM Flying Rumor News

हिसार : हिसार नगर निगम कार्यालय में आज सुबह पुलिस अधिकारियों को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही निगम में सीएम फ्लाइंग के आने की सूचना फैल गई। यह सूचना मिलते ही अपनी सीटों से गायब कर्मचारी कार्यालय में पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि थोड़ी देर में यह सूचना अफवाह साबित हुई।

दरअसल आज नगर निगम कार्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल प्रोजेक्ट के संबंध में मीटिंग बुला रखी है। इस मीटिंग को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी भी कार्यालय में आए हुए हैं। आज सुबह जैसे ही ये अधिकारी जैसे ही निगम कार्यालय में पहुंचे। वैसे ही यह सूचना फैल गई कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने निगम कार्यालय में छापेमारी की है।

यह है प्रोजेक्ट


यह प्रोजेक्ट करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का है। इसके तहत शहर में 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। सीसीटीवी कैमरों से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। साथ ही पानी और सीवर जैसी व्यवस्था को भी इस सेंटर से जोड़ा जाएगा।

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

News

Our Visitor

4 2 8 2 7 3
Total Users : 428273
Total views : 683207

शहर चुनें