August 31, 2026 5:07 am

August 31, 2026 5:07 am

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज: सुबह कोहरा, दिन में धूप, रात को शीतलहर; 10 फरवरी से बारिश की संभावना

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा नजर आ रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, रात के समय शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह-शाम की ठंड और तेज हो गई है।

5 से 8 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोहरे का असर कम रहा और कुछ ही स्थानों पर धुंध देखने को मिली। विभाग ने बताया कि 5 से 8 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 9 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 10 फरवरी से दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिसके चलते प्रदेश में बादल छाने, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

फरीदाबाद रहा सबसे गर्म, हिसार सबसे ठंडा
बुधवार को फरीदाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में दिन का तापमान 22.5 डिग्री रहा। वहीं, रात के समय ठंड का असर अधिक देखने को मिला। हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। जबकि अंबाला में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चंडीगढ़ का मौसम
चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह धुंध देखने को मिली, हालांकि मौसम विभाग ने शहर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग के अनुसार, पहाड़ों से समुद्र की ओर हवाएं चलने से आने वाले दिनों में कोहरा छंट जाएगा। लेकिन 10 फरवरी को शहर में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 1 2 9 4
Total Users : 401294
Total views : 647241

शहर चुनें