Navjot Kaur Sidhu Expelled : पूर्व क्रिकेटर और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने की है।
भूपेश बघेल मंगलवार को अमृतसर में पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका के निवास पर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू पहले से ही पार्टी से निलंबित चल रही थीं, लेकिन अब उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल पार्टी की ओर से निष्कासन को लेकर कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं हुआ है। हालांकि कुछ दिन पहले ही डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की सार्वजनिक घोषणा की थी। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है।

इसी के साथ बता दें कि कुछ दिन पहले नवजोत कौर चंडीगढ़ में गवर्नर से मिली, जहां सिद्धू को सीएम बनाने की बात आई तो उन्होंने कहा कि हमारे पास सीएम बनने के लिए 500 करोड़ की अटैची नहीं है। अगर कांग्रेस उन्हें सीएम चेहरा बनाए तो ही वह एक्टिव होंगे। इसके बाद कांग्रेस पर आरोप लगे कि वहां सीएम बनाने के लिए 500 करोड़ लेते हैं। नवजोत कौर यहीं नहीं रुकी, उन्होंने वड़िंग और रंधावा पर भी टिकट बेचने के आरोप लगा दिए। इसके बाद 8 दिसंबर को नवजोत कौर सिद्धू को सस्पेंड कर दिया गया था।
यह भी पढ़े : https://babugirihindi.com/archives/5085













Total Users : 338852
Total views : 562018