April 5, 2026 1:49 pm

April 5, 2026 1:49 pm

टोहाना: गौरव ट्रेडिंग कंपनी लूटकांड: पुलिस–बदमाश मुठभेड़, दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली

सीआईए टोहाना की कार्रवाई, 72 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद /टोहाना। टोहाना शहर में गौरव ट्रेडिंग कंपनी में हुई लूट की वारदात के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए टोहाना की टीम जब फरार आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए की फायरिंग
पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए दोनों को दबोच लिया।

घायल आरोपियों की पहचान
घायल आरोपियों की पहचान कमल उर्फ बच्ची और मोनू उर्फ मोनी के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद दोनों को नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पिस्टल के बल पर हुई थी लूट
पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार शाम तीन हथियारबंद बदमाशों ने गौरव ट्रेडिंग कंपनी में घुसकर पिस्टल के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस पहले ही बलियाला निवासी उदित को गिरफ्तार कर चुकी थी। जांच के दौरान बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी थी। पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और देशी कट्टे बरामद किए हैं। इन्हीं हथियारों से आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

एसपी का बयान
फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने कहा,
“गौरव ट्रेडिंग कंपनी लूटकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में कार्रवाई करनी पड़ी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।”

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 5 9
Total Users : 291159
Total views : 493356

शहर चुनें